उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के इशाकपुर गाँव में शनिवार की दोपहर पुत्र से विवाद के बाद पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने 108 ईएमटी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही ईएमटी व चालक से हाथापाई भी की गई। जानकारी के अनुसार इशाकपुर गांव निवासी राम सुमेर के 45 वर्षीय पुत्र रमेश सिंह का अपने पुत्र से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तुरन्त 108 एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाये। जहां इलाज के उपरान्त डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने ईएमटी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये सदर अस्पताल इमरजेन्सी में हंगामा शुरू कर दिया। यही नहीं ईएमटी व चालक से हाथापाई भी किया। परिजनों का आरोप है कि ईएमटी द्वारा गाड़ी को धीमे चला रहा था कहने पर बताया कि हम जैसे चाहेंगे वैसे गाडी चलायेंगे। वहीं ईएमटी व चालक का कहना है कि उन पर लगाये सारे आरोप बेबुनियाद है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

