उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज माह मार्च के प्रथम शनिवार को विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील बिन्दकी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बिन्दकी में जिलाधिकारी के निर्देशन में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों सीएम युवा उद्यमी–06आवेदन प्राप्त , समाज कल्याण–09 वृद्धा पेंशन आवेदन, दिव्यांग जन सशक्तिकरण–21उपकरण/दिव्यांग प्रमाण पत्र, होम्योपैथिक एवं यूनानी–38 को दवा वितरित, आयुष विभाग–50 दवा वितरित, कृषि विभाग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि–06 आवेदन, जिला पूर्ति विभाग –07 व्यक्तिगत शौचालय–07 आवेदन प्राप्त हुए और नागरिकों ने लगाए गए स्टालों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी भी ली। आज के समाधान दिवस में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन, सिंचाई, नलकूप, राजस्व आदि विभागों से संबंधित कुल 124 शिकायतकर्ताओं से शिकायतें प्राप्त हुई, के सापेक्ष -24 का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया,100 शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने पर जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासकीय कार्याे में ढिलाई कदापि न बरती जाये, सभी लाभार्थीपरक योजनाओ का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिले, कोई भी गरीब व्यक्ति शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर उप जिलाधिकारी बिन्दकी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी,ईओ, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

