उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डुगरई गांव में अपने घर की खुली छत पर खेल रही बालिका छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के डुगरई गांव निवासी विनीत की 5 वर्षीय पुत्री अनन्या अपने घर की खुली छत पर खेल रही थी।

तभी खेलते समय वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो वहीं परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!