उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के तांम्बेश्वर मोहल्ले में स्थित मंडप मैरिज हॉल के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ताँबेश्वर मोहल्ला निवासी भोला सिंह 27 वर्षीय पुत्र विवेक वर्मा बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक मोहल्ले में स्थित मंडप मैरिज हाल के समीप पहुंची। तभी अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप गया। तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

