उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर पुलिस चौकी के समीप महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी पुलिस को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोढई गांव निवासी मदन की 25 वर्षीय पत्नी अनुराधा देवी ने पति के दूसरी महिला से संबंध होने के शक में घर से आत्महत्या करने के लिए निकली और थाना क्षेत्र की जयराम नगर पुलिस चौकी के समीप उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो चौकी पुलिस को जानकारी हुई। तुरंत पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस को बुलाकर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही घटना की सूचना मिलते ही अनुराधा की सास आशा देवी व जेठ सत्रुघन जिला अस्पताल पहुंच गए। अनुराधा देवी ने बताया कि उसके पति मदन के दूसरी महिला से सम्बन्ध है इस लिए वह आत्महत्या करना चाहती है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!