उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर स्थित बेरा गढ़ीवा गाँव के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ा गाँव निवासी ज्ञानचंद का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए थाना क्षेत्र के खोजी का पुरवा गांव जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर स्थित बेरा गढ़ीवा गांव के समीप पहुंची। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों से घायल को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया तो परिजन कानपुर न लेजा कर शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल घायल को इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

