Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भोगलपुर गाँव में अचानक बिचक कर भाग रही भैंस की चपेट में आकर महिला नाली में गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भोगलपुर गाँव निवासी राम किशुन की 45 वर्षीय पत्नी तेजनी देवी भैस को चारा पानी कर रही थी। तभी अचानक भैंस बिचक कर भागी तो तेजनी देवी उसकी चपेट में आकर घायल हो गई।

हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By