उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के लंका रोड केवटरा में आज सुबह अपने घर नहाने के बाद छत पर कपड़ा फैलाने गई महिला छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लंका रोड केवटरा निवासी राज नरायन की 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी आज सुबह अपने घर में नहाने के बाद खुली छत पर गीले कपड़े डोरी पर सूखने के लिए फैला रही थी।

तभी कपड़े डोरी पर डालते समय उसने नीचे नही देखा और छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही महिला के साथ अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया की छत पर डोरी पर कपड़े फैला रही थी तभी नीचे गिरकर घायल हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!