उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्रं के बसोहनी गाँव के समीप पीपल के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर बाज ने झपट्टा मार दिया। जिससे मधुमक्खियों ने हमला कर रास्ते से गुज़र रहे किशोर सहित दो लोगो को ज़ख्मी कर दिया। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बसोहनी गाँव निवासी कैलाश का 40 वर्षीय पुत्र विमलेश गाँव के समीप स्थित पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने गया था।

तभी पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर बाज ने झपट्टा मार दिया। मधुमक्खियों ने विमलेश पर हमला बोल दिया और थानां क्षेत्र के सेमराहटा गाँव निवासी श्याम बाबू का 17 वर्षीय पुत्र सूरज जो अपनी माँ शशि देवी को बाइक पर सवार कर रास्ते से गुज़र रहा था मधुमक्खियों ने उसको भी अपनी चपेट में ले लिए हादशे की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो आग जलाकर मधुमक्खियों के चंगुल से दोनो को मुक्त कराकर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!