उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सातों, कुसुंभी और छिछनी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुपम सिंह की देख रेख में कार्यक्रम में आशा बहु और आंगनवाड़ी की मदद से क्षेत्र के लाभार्थियों को मेले में लाया जाता है। जिसमें प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टरों के द्वारा परामर्श दिया जाता है। जैसे गर्भवती महिलाओं की जांच, वजन, बीपी, शूगर, हाइपरटेंशन, टी बी के मरीज, कुष्ठ के मरीज, स्क्रीन के मरीज, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड और 31 वर्ष के लाभार्थी का कार्ड बनाया जाता है । कुल 305 मरीज देखे गए। सभी का इलाज , जांच और दवा दिया गया। इस मौके पर उपस्थिति कर्मचारी, जावेद आलम (बीसीपीएम) अनिल मौर्या, वीरबहादुर, कैलाशनाथ, हेमचंद्र, विवेक सिंह, उदयभान सिंह, कमलेश (फार्मासिस्ट) चतुर्वेदी मेहरा, रीना देवी,(स्टाफ नर्स), और उबैद अहमद, सुनील कुमार, (LT) चंद्र प्रकाश, फारुख अहमद, (वार्ड बॉय), मईया दीन,हरिलाल और क्षेत्र की आशा, उमा सिंह,सुमन,गीता देवी, सरोज देवी,मीरा देवी,शबनम बानो, संगीता देवी, उर्मिला देवी, मीना सिंह, शशि देवी,आदि सभी लोग उपस्थित रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

