G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर में शनिवार की देर शाम बाइक से घर आ रहे युवक को गांव के ही सगे भाईयों ने रंजिशन उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने उसके पास से डेढ लाख रूपये की लूट की है। जानकारी के अनुसार नरायनपुर गांव निवासी रामसेवक का 38 वर्षीय पुत्र अशोक यादव अपनी बाइक से आ रहा था। तभी गांव के समीप ही रामसजीवन उर्फ मुन्ना के पुत्र रिंकू व पिन्टू ने उसे रोंक लिया और उस पर ताड़तोड़ तीन चाकू मार कर घायल कर दिया। तथा मौके से फरार हो गये उधर घटना की जानकारी जैसे ही परिजनो को लगी तो उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं घायल के परिजनो ने थाने में दो लोगो के खिलाफ तहरीर दी है। इलाज के दौरान घालय अशोक यादव ने आरोप लगाते हुये बताया कि वह अपने पास डेढ लाख रूपया लेकर घर आ रहा था। तभी गांव के समीप ही पहले से घात लगाये बैठे रिंकू व उसका भाई पिन्टू ने उसे रोंक लिया और के उसके पास रखे डेढ लाख रूपये छीनने लगे। विरोध करने पर उन्होने उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनो भाई पैसा लेकर फरार हो गये।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share