Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के हसनापुर गाँव के समीप रविवार की दोपहर ई-रिक्शा अनियंत्रीत होकर पलट जाने से उसमें बैठी लगभग आधा दर्जन सरवारियां घायल हो गयी। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर पंचभिटा गांव निवासी सीताराम का 42 वर्षीय पुत्र रामाधार बाबू खां का 50 वर्षीय पुत्र गुलाब अहमद 70 वर्षीय सुबरातन स्व0 इस्माल की 30 वर्षीय पत्नी अनीसा व उसका पुत्र शोएब 12 वर्ष सभी लोग गांव के ही राजेश पुत्र बदलू के ई-रिक्शा में बैठकर अल्लीपुर आ रहे थे। जैसे ही यह लोग हसनापुर के समीप पहुंचे तभी अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। जिससे सभी लोग घायल हो गये घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By