G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर फरीदपुर उसरैना गाँव के समीप में पैदल दूध लेकर जा रहे अधेड़ को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फरीदरपुर उसरैना गांव निवासी स्व0 रामनाथ का 55 वर्षीय पुत्र शेरबहादुर रात लगभग आठ बजे दूध लेकर पैदल घर आ रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस उसको इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share