Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में स्थित सारा मैरिज हाल के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक अधेड़ घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ला निवासी शरीफ अहमद का 55 वर्षीय फनीफ़ अहमद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक मोहल्ले में स्थित सारा मैरिज हाल के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। वाहन की टक्कर से बाइक सवार हनीफा रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनो को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे घायल के साले जब्बार अहमद ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By