Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे कि जानकारी जीआरपी को हुई तो तुरन्त घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर नई बस्ती मोहल्ला निवासी अकील अहमद का 35 वर्षीय पुत्र वसीम अहमद कौशाम्बी जाने के लिए फ़तेहपुर रेलवे स्टेशन गया तभी बताया जाता है ट्रेन पर चढ़ते समय गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी जीआरपी को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही घायल के भाई ज़ुबैर ने बताया भाई कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर विकास भवन में सर्विस करते है। आज सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से फ़तेहपुर रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे। तभी स्टेशन पर हादशे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गए है, हम लोगो को फोन द्वारा घटना की सूचना मिली है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By