उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्रांतर्गत पैगम्बरपुर बकरी गाँव में मिले युवती के हत्यायुक्त शव की घटना का पुलिस ने खुलाशा करते हुये घटना में सलिंप्त अभियुक्ता सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गाजीपुर क्षेत्रांतर्गत पैगम्बरपुर बकरी गाँव में बोधन कुम्हार के खेत में गाँव निवासी इमाम ख़ाँ की पुत्री फरजाना का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना पर थाना गाजीपुर पुलिस पर मु0अ0सं0 42/2026 धारा 103 (1)/238 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान में प्रकाश में आये आरोपी मृतिका का 26 वर्षीय भाई अफसर व उसकी 48 वर्षीय माँ अफसाना को थानां क्षेत्र के टिकरी गाँव की मोड नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता को विधिक कार्यवाई के उपरांत न्यायालय भेजा गया। आपको बताते चले की बीती 02.03.2026 को थाना गाजीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पैगम्बरपुर बकरी में बोधन कुम्हार के खेत में फरजाना का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना वादी आशाराम (चौकीदार) पुत्र स्व० सुखराम उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम पैगम्बरपुर बकरी थानां गसजीपुर की तहरीर के आधार पर थाना गाजीपुर पर मु0अ0सं0 42/2026 धारा 103 (1) / 238 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। अभियुक्ता अफसाना उपरोक्त मृतका की सगी मां है एवं अभियुक्त अफसार उपरोक्त मृतका का सगा भाई है। दिनांक 01/02.03.2026 की रात्रि को मृतका फरजाना को माता अफसाना व भाई अफसार द्वारा अरहर के खेत में ले जाकर मृतका को जबरदस्ती सल्फास का पाउडर खिला कर हत्या कर देना व शव को चने के खेत में रख कर मां अफसाना फतेहपुर चली गयी व भाई घर पर चला गया था। फरजाना के मरने की सूचना माता अफसाना द्वारा दिनांक 02.03.2026 को फतेहपुर से थाने पर फौती सूचना दी गयी थी, फौती में शव का स्थान बोधन कुम्हार का खेत अंकित गया था। हत्या के सम्बन्ध में जब माता अफसाना व भाई अफसार को जब मुकदमा लिखवाने क लिये कहा गया तो उनके द्वारा मौखिक रूप से यह बताया गया कि हम इस मामले में कोई कार्यवाई नही चाहते है। माता अफसाना व भाई अफसार के मो0नं0 के सीडीआर व लोकेशन का अवलोकन किया गया तो पाया गया कि घटना की रात्रि में मां के द्वारा बेटे के मोबाइल पर कई बार बात की गयी है तथा बेटे के द्वारा भी अपनी मां से बात की गयी है।अभियुक्ता अफसाना के मोबाइल के लोकेशन से पाया गया कि वह घटना स्थल से फतेहपुर चली गयी थी। उसके द्वारा फतेहपुर से थाने आकर सूचना दी कि उसकी बेटी मर गयी है तथा शव किस जगह पर है वह भी जाकर दिखाया गया। पूछ ताछ में अभियुक्त व अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि मृतका के प्रेम प्रसंग के कारण समाज में बदनामी के डर से फरजाना की हत्या की गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!