उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के सथरियांव गांव में युवक ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के साथरियांव गांव निवासी कुबेर के 22 वर्षीय पुत्र राजेश ने सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहरा मच गया। फोन कर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक ई-रिक्शा चलाता था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

