G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के राधानगर थानां क्षेत्र के फुलवा मऊ गाँव में सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर दम्पति के मृतक अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़का मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के फुलवा मऊ गाँव निवासी राज नारायन के 70 वर्षीय पुत्र राम बरन व उसकी 65 वर्षीय पत्नी रूप रानी के सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर मृत अवस्था में शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक दम्पति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे प्रधान रमाकांत शिव हरे ने बताया कि मृतक दम्पति बीमार रहा करते थे। जिसमें पति रामबरन हार्ड व सांस का मरीज़ था तो वही उसकी पत्नी चलने फिरने में असमर्थ थी। सुबह जानकारी हुई जब घर के लोग जागे तो कमरे के अंदर से जहरीले पदार्थ की महक आ रही थी। परिजनों ने कमरे देखा तो दोनो मृत अवस्था मे थे। जिससे प्रतीत होता है की अपनी बीमारी से तंग आकर दम्पति ने आत्महत्या कर लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share