उत्तर प्रदेश फतेहपुरकि खागा कोतवाली क्षेत्र के तेजी की अड़ार गाँव के समीप जंगल में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सोमवार की सुबह किशोर का शव फांसी पर लटका हुआ बरामद किया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तेजी की अड़ार गांव निवासी संतू के 17 वर्षीय पुत्र संजय का शव गांव के बाहर जंगल में सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने फंदे से लटका हुआ शव बरामद।कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चाचा संतराम ने बताया कि भतीजे ने गांव के ही लालू से उधार शराब पी थी। जिसका पैसा मांगने लालू घर आया था। जिस पर उसने दूसरे दिन देने की बात कही। तभी लालू धमकी देते हुए चला गया था। लोगों का कहना है कि उधारी के पैसे को लेकर ही लालू ने ही उसकी हत्या करके शव को लटका दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

