उत्तर प्रदेश लखनऊ के गोमती नगर स्थित किसान बाजार दयाल गेट में रविवार को प्रगति 2026 आत्म सम्मान से समानता तक विषय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के 18 मंडलों से लगभग 180 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालिका शिक्षा, समानता और आत्मसम्मान का संदेश दिया। जनपद की जिला स्तरीय मीना मंच की नोडल नीलिमा सिंह के नेतृत्व में कौशांबी जिले से प्रयागराज मंडल की ओर से हिमानी चौरसिया (कक्षा 8, पुनवार सरसवां) ने अपनी अध्यापिका सुषमा चौरसिया के साथ स्टॉल लगाकर कॉमिक बुक और “अपने बदलाव की कहानी” का प्रदर्शन किया। स्टॉल पर अवलोकन के लिए पहुंचे पार्थ सारथी सेन शर्मा (अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा) व स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने बालिका के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि मंत्री संदीप सिंह ने भी हिमानी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला नोडल मीना मंच नीलिमा सिंह को ट्रॉफी व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं बालिका हिमानी चौरसिया को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया और उनकी अध्यापिका सुषमा चौरसिया को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बालिका के प्रयासों को यूनिसेफ के एजुकेशन ऑफिसर रवि राज दयाल ने भी सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!