G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के बिजयीपुर गाँव के समीप तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दसईपुर गांव निवासी देव पाल सिंह का 35 वर्षीय पुत्र महेंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से निकला था। वहाँ से वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के बिजयीपुर गाँव के समीप पहुंची तभी तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दिया।

जिससे महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गम्भीर देखते तुरन्त प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share