G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप असोथर रोड पर तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी रामचंद्र का 19 वर्षीय पुत्र रोहित बाइक पर सवार होकर घर से असोथर थाना क्षेत्र एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहाँ से लौटते समय जब उसकी बाइक गाजीपुर कस्बे समीप असोथर रोड पर पहुंची

तभी तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share