उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के कधिया गाँव की मोड पर ट्रैक्टर ने मोपेड सवार भाई-बहन को टक्कर मार दिया। जिससे भाई बहन दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के अंद मऊ गाँव निवासी सुरेश का 15 वर्षीय पुत्र पंकज की 15 वर्षीय बहन अंजली जो थानां क्षेत्र के बेसडी गाँव मे स्थित इण्टर कालेज की कक्षा 10 की छात्रा है उसको आज सुबह मोपेड बाइक पर सवार कर पेपर दिलाने जा रहा था।

जब मोपेड थानां क्षेत्र के कधिया गाँव की मोड पर पहुंची तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोपेड को ज़ोरदार टककर मार दिया। जिससे दोनो भाई बहन गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने भाई पंकज की हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर बहन अंजलि को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घटना की जानकारी घायल के पिता सुरेश ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!