उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के साहेबगंज गांव के समीप साइकिल और बाइक की जोरदार भिडन्त में दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव निवासी लालू का 30 वर्षीय पुत्र अमित बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के साहेबगंज गांव के समीप पहुंची। तभी थानां क्षेत्र के साहेबगंज गाँव निवासी झूरी लाल का 60 वर्षीय पुत्र राम प्रकाश साइकिल पर सवार होकर आ गया।

जिससे दोनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। और दोनों घायल हो गए हादसे की जानकारी घायलो के परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शांतनु और पायलट ज्ञान सिंह ने साइकिल सवार घायल राम प्रकाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा तो वही सूचना पर पहुंची दूसरी एंबुलेंस के ईएमटी उत्तम व पायलट गुलाब सिंह ने बाइक सवार घायल अमित को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं जहाँ बाइक सवार अमित की हालत गंभीर बनी हुई है। वही घायल रामप्रकाश के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भाई रज्जन लाल ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!