G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पहरवापुर गाँव के समीप एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थानां क्षेत्र के हरदौलपुर मौहार गाँव निवासी कमलेश का 22 वर्षीय पुत्र राहुल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए बिंदकी कोतवाली क्षेत्र गया था। जब कोतवाली क्षेत्र के पहरवापुर गाँव के समीप उसकी बाइक पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें दोनो बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुँचाया गया।

जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद राहुल को सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्रथमिम उपचार के बाद साथ आये घायल के परिजनों को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया घायल के परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए। वही घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भाई रोहित ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share