Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टर मोहल्ले में बीती रात किशोर अपने घर की छत पर सो रहा था। तभी वह नींद के झोंके में पेशाब करने उठा और छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टर मोहल्ला निवासी ओम प्रकाश का 17 वर्षीय पुत्र शेखर बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा था।

तभी वह नींद के झोंके में पेशाब करने के लिए उठा और छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन किशोर को घायल अवस्था में अपने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पिता ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By