उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव के समीप डंपर ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और रिक्शे पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को घर जाने की सलाह देते हुए एक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के चावड़ा खेर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राम प्रकाश का 47 वर्षीय पुत्र महेश कुमार ई-रिक्शा पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव के समीप पहुंचा तभी डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार महेश कुमार सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को घर जाने की सलाह देते हुए महेश कुमार को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

