उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर चक्की नाका के समीप दो बाइकों की भिडन्त हो गई। जिसमे दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के किछौछा गांव निवासी मदन बिहार का 40 वर्षीय पुत्र पवन कुमार जो शादी बारात में खाना बनाने का काम करता है। वह आज सुबह बाइक पर सवार होकर मलवा थाना क्षेत्र के रारी गांव एक समारोह में खाना बनाने के लिए आ रहा था।

जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर चक्की नाका के समीप पहुंची तभी खागा कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गांव निवासी स्वर्गीय रामपाल का 50 वर्षीय पुत्र भारत जो मलवा थानां क्षेत्र उमर गहना गाँव से एक शादी समारोह में सामिल होकर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी दोनों बाइको की भिडन्त हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए।

फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती करूंगा इलाज कर रहे हैं। वही घायल पवन कुमार के भाई अशोक कुमार ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share