उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव के समीप साइकिल सवार को बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ब्यूटी गांव निवासी जागेश्वर का 50 वर्षीय पुत्र बालचंद साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकाला था।

जब वह थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव के समीप पहुंचा तभी बाइक सवार उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गया।जिससे साइकिल सवार बालचंद रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल पिता के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पुत्र संतोष ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!