उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कटरा गांव के समीप दो बाइकों की आपस में ज़ोरदार भिडन्त हो गई जिसमें दोनों बाइको पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के छेदीपुर गाँव निवासी जय प्रकाश पाल का 21 वर्षीय पुत्र शिवम पाल व ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के कुंरा गाँव निवासी राम चन्द पाल का 22 वर्षीय पुत्र अर्जुन पाल दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले थे। जब इनकी बाइक असोथर थानां क्षेत्र के कटरा गाँव के समीप पहुंची तभी सामने से आए दूसरे बाइक सवार से ज़ोरदार भिडन्त हो गई।

जिसमें दोनो बाइको पर सवार चारो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए असोथर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे। तभी दूसरे बाइक सवार के परिजन उनको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए। वही शिवम और अर्जुन को डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

