उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की कल्यानपुर थानां पुलिस द्वारा गुमशुदा जन्मजात मूक-बधिर युवक 05 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौपा गया। कल्यानपुर पर आवदेक विनोद पासवान पुत्र छंग्गू थानां क्षेत्र के अलीपुर गाँव निवासी द्वारा सूचना दी की मेरा पुत्र साजन उम्र करीब 19 वर्ष दिनांक 08/03/2026 को समय करीब 06 बजे कहीं चला गया है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं हो रही है। इस संबंध में थाना स्थानीय पर गुमशुदगी दर्ज की गयी थी। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह व क्षेत्राधिकारी बिंदकी गौरव शर्मा के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष कल्यानपुर सुमित देव पाण्डेय के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गयी। त्वरित पुलिस कार्यवाई के परिणामस्वरूप उ0नि0 सुशील कुमार राय व हे0का0 अनिल कुमार द्वारा गुमशुदा युवक को 05 घंटे में सकुशल बरामद कर नियमानुसार परिजनों को सुपुर्द किया गया । परिजनो द्वारा अपने बच्चे को सकुशल पाकर बहुत खुश हुए और पुलिस का धन्यवाद प्रकट किया । आमजन द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!