G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ले की बाग वाली मस्जिद में 10 मार्च व रमज़ानुल मुबारक के चाँद की 21वी तरावीह पढ़ाते हुए कुरआन मुकम्मल पढ़ा और सुना गया। जिसमें बड़ी तादाद में नमाज़ियों ने शिरकत किया।


आपको बताते चले कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ले की बाग वाली मस्जिद में माहे रमज़ानुल मुबारक के मौके पर 21वी तरावीह को एशा के वक्त तरावीह पढ़ाते हुए हाफिज बशार ने मुकम्मल कुरान पढ़ा। कुरान मुकम्मल होने के बाद मुल्क की तरक्की, खुशहाली व अमनो अमान के लिए दुआ की गई।

दुआ के बाद सभी को शीरीनी तकसीम की गई और हाफिज़ बशर व पेश इमाम हाफिज फरहान को गुलाब के फूलों का हार पहना कर गले मिलते हुए उनको मुबारकबाद देते हुए अपने लिए दुआ की गुजारिश करने कराने का दौर काफी देर तक चलता रहा।

तरावीह की नमाज़ में बड़ी तादाद में नमाज़ी मौजूद रहे जिसमे खासकर मस्जिद के पेश इमाम हाफिज फरहान, मस्जिद के इंतेज़ामकार व मुतवल्ली इमरान अहमद सिद्दीकी, मुअज़्ज़िन इस्लाम, जिया उद्दीन, अशर ज़िया, शमशाद अहमद हनफ़ी, मो० अली, फ़ैज़ आलम, मशरूर आलम, सुल्तान नियाज़ी,

मो० जावेद खान, गनी, जावेद अख्तर, मुन्ना मास्टर, वकार अहमद, अकील अहमद, ज़िया उल्लाह खान, एहसान ठेकेदार, दिलशाद फर्नीचर, मुन्ना फर्नीचर, मकशूद, मिस्टर, शमशाद फर्नीचर, नेहाल, पप्पू, अशरफुल हनफ़ी, मो० नावेद खान, इरशाद व बड़ी तादाद में नमाज़ी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share