उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में गैर जनपद जाने के लिए सोमवार की सुबह घर से निकले युवक का शव ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बिन्दकी कोतवाली के पारादान कोठी के पास बरामद करते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी रोहित सिंह भदौरिया का 40 वर्षीय पुत्र सुरेश सिंह भदौरिया सूरत जाने के लिए वाहन से बकेवर टिकट कराने जा रहा था। बताते है कि देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। देर रात तक कोई काबयाबी नहीं मिली मंगलवार की सुबह पारादान कोठी के पास रोहित सिंह भदौरिया का शव देखा गय। तभी उसके जानने वालो ने उसके घर सूचना करने के बाद पुलिस को जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का कहना है कि हो सकता है अचानक तबियत बिगड जाने पर मौत हो गयी है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!