उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र में रोड हादशे में घायल मजदूर की दो हफ्ते बाद मौत हो गई। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका लगभग दो सप्ताह तक इलाज चला उसके बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रेमनगर कस्बा निवासी राजू मोदनवाल 28 फरवरी को कौशांबी जिले के परास गांव में शादी समारोह में खाना बनाने का काम कर बाइक से घर लौट रहा था। प्रेमनगर कस्बे से पहले नयापुरवा मजरे मोहम्मदपुर गौंती गांव के पास सड़क में गड्ढा होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए हथगाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में 2 मार्च को जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल भेज दिया।

करीब दो सप्ताह तक इलाज चलने के बाद 10 मार्च को राजू मोदनवाल ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पत्नी रंजीता मोदनवाल ने बताया कि उनके एक बेटा उत्कर्ष मोदनवाल है। राजू घर पर छोटी सी समोसे की दुकान चलाते थे और शादी-विवाह व बर्थडे पार्टियों में खाना बनाने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

