उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़नावा गांव में बीती रात बारात के दौरान डीजे के साथ चल रही छतरी में अचानक करंट उतर आया, करंट की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया इस दौरान एक युवक की मौत गई, जबकि दो घायलो का अभी भी इलाज चल रहा है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़नावा गांव निवासी राकेश पटेल के यहां सोमवार की रात संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज से बारात आई हुई थी। नाश्ते के बाद बारात लगी और बाराती झूमते नाचते चल रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही अचानक डीजे के साथ चल रही लाइट वाली छतरी में करंट उतर आया और एक युवक को करंट लग गया और झुलसकर वह गिर गया। युवक को गिरते देख लोग उसे बचाने पहुंचे तो दो और लोगों को करंट ने अपने चपेट में ले लिया। इस दौरान मौजूद लोगो में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगो ने आनन फानन में तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहा इलाज के दौरान मनी लाल पुत्र सुंदर लाल उम्र 36 वर्ष की मौत हो गई। वही आकाश पुत्र तोताराम उम्र 18 वर्ष निवासी मलाक पचम्भा और संजय कुमार निवासी भरवारी घायल का इलाज चल रहा है। इस सम्बन्ध में कड़ा धाम थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना हुई है। करंट से एक की मौत हुई है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!