उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ सम्पन्न हुई।.उन्होंने कहा कि उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की परीक्षा सकुशल शुचितापूर्ण ढंग से नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई जाय। उन्होंने परीक्षा से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया कि भर्ती बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशो का भाली भाती अध्ययन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करते हुए बोर्ड द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा सम्पन्न कराए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों का रूट निर्धारण पहले से कर ले परीक्षा से संबंधित कार्यदाई संस्था सी0सी0टी0बी0 कैमरे लगवा दे और उनकी क्रियाशीलता की जांच कर ले और अन्य सभी व्यवस्थाये भी करा ले। उन्होंने कहा पुलिस भर्ती बोर्ड के गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा के पूर्व दिए परीक्षा का रिहर्सल निर्धारित तिथि के अनुसार कर ले साथ ही सभी व्यवस्थाये दूरस्थ रखे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 से कहा कि रोडवेज, टैक्सी संचालकों, होटल संचालकों के साथ बैठक कर अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए सभी तैयारी पूर्ण करा ले, साथ ही रोडवेज, रेलवे टैक्सी स्टैंड में एक हेल्पडेक्स स्थापित करा दे ताकि अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र जाने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापको से कहा कि सभी व्यवस्थाये दी गई गाइडलाइन के अनुसार करा ले। परीक्षा कराने के लिए नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों का परिचय पत्र बनवाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में दी गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थियों का प्रवेश कराया जाए एवं सघन तलाशी भी कराई।.

जिला विद्यालय निरीक्षक ने उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिए गए निर्देशो का विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा जनपद मे 07 केंद्रों में 14,15 मार्च 2026 को परीक्षा कराई जाएगी परीक्षा 02 पालियों में होगी। प्रथम पाली प्रात: 10:00 बजे से 12:00 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 03:00 बजे से 05: बजे तक होगी परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा के 02 घंटे पूर्व से होगा एवं परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व प्रवेश बंद कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में 02 क्लॉक रुम बनाए जाए जिसमें एक अभ्यर्थियों का समान और दूसरे में परीक्षा सम्पन्न कराने वाले अधिकारी/कर्मचारियों का समान रखा जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर, खागा, बिन्दकी, अपर उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी, सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

