G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा में जनपद जौनपुर के लाल जी यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी बनाए जाने पर चौधरी राजेश यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। चौधरी राजेश यादव ने कहा कि लाल जी यादव लंबे समय से समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के हित में बेहतर कार्य होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि लाल जी यादव अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाज के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share