G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप बकेवर जहानाबाद हाईवे पर एक ट्रक में चलते समय शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे ट्रक में धुआं उठने लगा कस्बा व राहगीरो ने तुरन्त ट्रक चालक को आग लगने की जानकारी दिया। जो ट्रक जेएस 10 बीआर 5414 चालक रंजन तिवारी पुत्र धीरज तिवारी निवासी बगोदर जिला गिरी झारखंड से सरिया लादकर आ रहा था। धुआं उठने के बाद कस्बा वासियों ने गाड़ी रुकवाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। हादशे की सूचना मिलते ही बकेवर थाना अध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और राहगीर कस्बा वासियों की मदद से धुआं को काबू कर चालक व साथी को सुरक्षित बाहर निकाला जिससे को बड़ी घटना होने से बच गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share