उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर बस्तापुर गांव की मोड पर पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी घायल के परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चौथेरवा गांव निवासी 35 वर्षीय संजय बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।
जब उसकी कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर बस्तपुर गाँव की मोड पर पहुंची तभी पिकअप ने बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए घायल के परिजनों से कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया। तो वहीं परिजन कानपुर न ले जाकर शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

