G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा रोड मवई गांव के समीप बाइको की भिडन्त में एक बाइक सवार भाई-बहन दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के गडरियनपुर गांव निवासी फूलचंद का 20 वर्षीय पुत्र लवलेश अपनी 25 वर्षीय बहन अंजली देवी पत्नी रामु हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी बाइक पर को को आज सुबह बाइक पर सावर कर वापस अपने घर लौट रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के भिटौरा रोड पर मवई गांव के समीप पहुंची। तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई जिसमें भाई-बहन दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share