Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील के समीप साइकिल सवार बच्चे को बचाने के प्रयास में स्कूटी सवार महिला गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील मोहल्ला निवासी फ़ैज़ी की 24 वर्षीय पत्नी सीबा स्कूटी पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकली थी। तभी अचानक साइकिल पर सवार होकर एक बच्चे सामने आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रीत होकर गिर गई और शीबा रोड पर गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By