G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कठेरवा गांव में महिला अमरूद के पेड़ पर चढ़कर अमरुद तोड़ रही थी। तभी वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कठेरवा गांव निवासी जागेश्वर की 45 वर्षीय पत्नी राजश्री आज दोपहर अपने घर के समीप लगे अमरूद के पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़ रही थी।

तभी पेड़ की डाल टूट गयी और वह डाल सहित नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो परिजनो ने अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share