G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के साहेबगंज गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के साहेबगंज गांव निवासी हरपाल का 28 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

तभी गांव के सभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक इंद्रपाल घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share