G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में आज दोपहर किशोर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार से निकला अज्ञात बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे किशोर घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घायल अवस्था उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर किशोर का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी नरेंद्र उर्फ झल्लू का 12 वर्षीय पुत्र जीत आज दोपहर में गांव में खेल रहा था।

तभी रास्ते से निकला तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया।बाइक की टक्कर से जीत घायल हो गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share