उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के राधानगर थानां क्षेत्र के शहजादेपुर गाँव मे मारपीट में गम्भीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद सुधार न होने पर रेफर कर दिया जिसकी रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के शहजादेपुर गाँव निवासी स्व. राम प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र नरेंद्र जो गांव में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार से लाभ न होने पर उसको जनपुर रेफर कर दिया, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्यम हाउस पहुंचे मृतक के ससुर दारा सिंह ने बताया की मृतक की तीन वर्ष पूर्व पूनम देवी के साथ शादी हुई थी। जमीन की लालच को लेकर 9 मार्च को नंरेन्द्र के बड़े भाई ज्ञान व उसकी पत्नी सरस्वती बेटी रोशनी और बेटा शुभम ने मिलकर बेहरमी से ईंट व लाठी डंडों से पिटाई कर दिया था। घायल अवस्था में मृतक को इलाज जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर में स्थित गम्भीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया था। शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया वहाँ से भी कानपुर के लिए रेफर कर दिया तो कानपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते मे मौत हो गई। दामाद की मौत हो चुकी थी लेकिन सभी लोग छिपा कर रख्खे थे गांव के ही लोगो से मौत की जानकारी मिली थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

