Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की परीक्षा को सकुशल, शुचितापूर्ण, नकलविहीन, पारदर्शिता के साथ सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, आईजी रेंज प्रयागराज अजय कुमार मिश्रा ने निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज, डॉ0 भीमराव अम्बेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय, फतेहपुर स्थित ए.एस. इंटर कॉलेज में चल रही परीक्षा का जायजा लिया। प्रथम एवं द्वितीय पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। प्रथम पाली प्रात: 10:00 बजे से 12:00 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 03:00 बजे से 05: 00बजे हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डॉ0 अविनाश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक, नायब तहसीलदार सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By