उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर सहित ग्राम न्यायालय बिन्दकी, बाह्य न्यायालय खागा तथा तहसील सदर, खागा और बिन्दकी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुधीर कुमार V ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी शकील उर रहमान खान, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेश उपाध्याय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पलाश गांगुली सहित कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट, तहसीलों, नगर पालिका व नगर पंचायत परिसरों, श्रम कार्यालय, विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग तथा विभिन्न बैंकों में भी किया गया। जनपद न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से करने के निर्देश दिए। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना मामलों, वैवाहिक विवाद, दाण्डिक वाद, सिविल वाद तथा बैंकिंग व राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया। मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण में 46 मामलों में करीब 3 करोड़ 46 लाख रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। परिवार न्यायालय में कुल 38 वैवाहिक मामलों का निस्तारण हुआ, जबकि विभिन्न न्यायालयों में बड़ी संख्या में दाण्डिक और सिविल वादों का निपटारा किया गया। इसके अलावा राजस्व न्यायालयों में 2,63,964 मामलों, नगर पालिका परिषद द्वारा 1,540 प्रकरणों, बैंकिंग संस्थानों द्वारा 679 मामलों, विद्युत विभाग द्वारा 974 प्रकरणों तथा श्रम विभाग द्वारा 384 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,67,831 वादों का निस्तारण करते हुए करीब 13 करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई। यह संख्या पिछली लोक अदालत (13 दिसंबर 2025) की तुलना में 25,890 मामलों अधिक रही। कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुधीर कुमार ने सभी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और मीडियाकर्मियों को लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!