Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी कोटवाली क्षेत्र में पशु पालक के गाय ने एक बछड़ा तथा एक बछिया को एक साथ जन्म दिया । एक दुर्लभ और आश्चर्यजनक तथा कुदरत का करिश्मा सुनकर गाय तथा उसके एक बच्चा तथा एक बछड़ा को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगीरही। तीनों की पूजा अर्चना की गई पशुपालक का भी फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला पुरानी बिंदकी निवासी पप्पू राठौर का बिंदकी कस्बे के महरहा रोड बाईपास चौराहे के निकट फार्म हाउस तथा बगीचा है। वह किसान तथा पशुपालक एवं समाजसेवी हैं। शनिवार को दिन में करीब 3:00 बजे उनकी सुरभि नामक गाय ने एक बछड़ा तथा एक बछिया को जन्म‌ दिया। यह देख पशुपालक पप्पू राठौर तथा अन्य सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए। ग्रामीणों में चर्चा फैली तो भारी संख्या में लोग इस दुर्लभ संयोग को देखने पहुंच गए लोगों ने इसे कुदरत का करिश्मा समझकर गाय तथा उसके बछड़ा तथा बछिया की पूजा अर्चना की फूलमाला पहनाया गया पशुपालक पप्पू राठौर को भी फूलमाला पहनकर उनका स्वागत किया गया।

बताते चले कि यह एक दुर्लभ और आश्चर्यजनक घटना है जिसे अक्सर ग्रामीण क्षेत्र में चमत्कार या कुदरत का करिश्मा माना जाता है लाखों में एक गाय इस प्रकार की होती हैं जो एक साथ एक बछड़ा तथा एक बछिया को जन्म देती है। इसे प्रकट का दुर्लभ संयोग या शुभ संकेत मानते हैं इसे पशुपालक के लिए शुभ संकेत माना जाता है इसे कुदरत का करिश्मा सुख समृद्धि में वृद्धि और घर में लक्ष्मी के आगमन के रूप में देखा जाता है ऐसी गाय को कामधेनु के समान मानकर पूजा अर्चना की जाती है यह परिवार के खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By