G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिन्दकी तहसील क्षेत्र के जोनिहा अमौली मार्ग पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को पास के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी रमेश निषाद का लगभग 25 वर्षीय पुत्र रहेम सिंह किसी काम से उमरिहा बाजार आया था। काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान जोनिहा से अमौली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रहेम सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार का टायर भी फट गया, जिसके कारण कार सवार लोग मौके पर ही रुक गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए निजी क्लीनिक पहुंचाया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share