उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के औंग थानां क्षेत्र के होलापुर गाँव में युवक ने नशे की हालत में पत्नी सहित चार लोगों पर ट्रैक्टर चढ़कर घायल कर दिया।घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के होलापुर गाँव निवासी महेश बताया जाता है वह शराब का नशा करने का आदी है। नशा करने के बाद वह अपना आपा खो बैठता है रांत भी उसने नशे में धुत होकर अपनी 45 वर्षीय पत्नी आशा देवी व गाँव निवासी काली चरण के 62 वर्षीय पुत्र भगवान दास, संतोष कुमार की 14 वर्षीय पुत्री अंशिका देवी और रनजीत कुमार के 22 वर्षीय पुत्र कल्लू पर ट्रैक्टर चढ़ाकर चारो को घायल कर दिया।

घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे है। महेश की पत्नी की हालत गम्भीर बनी हुई है। वही घायल भगवान दास के पुत्र नीरज ने बताया महेश शराब पीने का आदी है। इसके पहले भी इसी तरह कि घटना को अंजाम दे चुका है उस समय कोई घायल नही हुआ था। यह घटना उसने दूसरी बार अंजाम दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share